नई दिल्ली, मई 15 -- Nazara Technologies share: भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर से रिकवरी मोड में आ गया है। इस माहौल के बीच गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार को भारी डिमांड में थे। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कंपनी के शेयरों में 18% की तेजी आई और इंट्राडे में Rs.314 प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 1 अगस्त, 2022 के बाद शेयरों में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। इस दिन शेयरों में 20% की तेजी आई थी।अब क्यों आई तेजी? नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेजी ऐसे समय में आई जब शुक्रवार को ब्लॉक डील के जरिए कंपनी की 4.9% इक्विटी का ट्रांजैक्शन हुआ। CNBC-TV18 को मिली जानकारी के मुताबिक, इन ब्लॉक डील्स में जेरोधा के निखिल कामथ और मौजूदा शेयरहोल्डर अक्साना एस्टेट्स खरीदार हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की ब्लॉक डील्स में कंपन...