देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चितकाठ गांव में की गई छापेमारी में एक डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की फसल बरामद की गई। पुलिस ने मौके से लगभग एक क्विंटल हरे अफीम के पौधे एवं उसके फल-फूल जब्त किए हैं। रिखिया थानेदार प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि चितकाठ गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खेत में अफीम के पौधे लगे पाए गए। पुलिस ने तत्काल फसल नष्ट करते हुए जब्त कर लिया और खेती के आरोप में मथुरा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जब्त पौधों की मात्रा करीब एक क्विंटल है। खेत से अफीम के तैयार फल-फूल भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.