बाराबंकी, जून 25 -- सिरौलीगौसपुर। गांव व थाना बदोसरांय निवासी जितेन्द्र गुप्ता ने बदोसरांय पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर रसूलपुर में संचालित एक डायग्नोस्टिक सेन्टर के संचालक पर मनमानी कमीशन खोरी एवं मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि डायग्नोस्टिक सेन्टर संचालक ने अल्ट्रासाउंड के लिए बतौर 320 रुपया जमा कराया और बच्चे का अल्ट्रासाउंड करने के बाद एक घन्टा बाद रिपोर्ट देने को कहा। एक घन्टा बाद रिपोर्ट लेने पहुंचे तो संचालक ने 250 रुपये और देने की बात कही गई। इसी बात को लेकर मारपीट का भी आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...