गंगापार, जून 12 -- घूरपुर पुलिस के गुरुवार की रात्रि अवैध ओवर लोडिंग वाहनों की जांच के दौरान कई वाहनों को पकड़ कर सीज किया है। जानकारी देते हुए एसओ घूरपुर अतुल कुमार मिश्र ने बताया गुरुवार की देर रात हाईवे पर अवैध ओवर लोड वाहनों की जांच की जा रही थी इसी बीच एक डंपर और दो ट्रैक्टर जो बड़ी ट्रॉली पर ओवर लोडिंग करते पकड़े गए। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...