प्रयागराज, फरवरी 3 -- क्षेत्रीय निदेशालय कौशल विकास एवं उद्यमिता की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) कटरा में अप्रेंटिसशिप जागरूकता और समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान के मंडलीय निदेशक अमृत पाल सिंह रहे। निदेशक ने कहा कि अब एक ट्रेड से अप्रेंटिस कर चुके छात्र या छात्राएं एक साल बाद दूसरे ट्रेड से भी अप्रेंटिस कर सकते हैं। पहले यह सुविधा नहीं थी। आईटीआई के प्रशिक्षु एक ट्रेड में अच्छा न कर पाने पर निराश हो जाते थे जिसको देखते हुए यह सुविधा लाई गई। इस दौरान उप निदेशक जय शिव शर्मा, अमित यादव, रजनी सोनी, उमेश यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...