मधेपुरा, मई 8 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। परमानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की देर रात बरदाहा पंचयात के मूंगराहा पोखर के समीप एक ट्रक से 225 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस दौरान ट्रक चालक और तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया। परमानपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने बताया कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि बैजनाथपुर की ओर से एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब लेकर लाया जा रहा है और बरदाहा में मूंगराहा पोखर पर खाली किया जायेगा । सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मूंगराहा पोखर के पास ट्रक को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- एक ट्रक से 225 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद पकड़े गए ट्रक नंबर यूपी 12 सी टी 4528 से 225 कार्टन अंग्रजी शराब बरामद किया गया है। ट्रक में अंग्रेजी शराब के ऊपर कुरकुरे का बोरा लदा ह...