चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट, संवाददाता। गेहूं खरीद में सरकार ने किसानों को काफी सहूलियत दी है। इस बार जिले में तीन मोबाइल केन्द्र भी संचालित किए गए है। किसी भी गांव में एक ट्रक गेहूं मिलने पर किसानों को केन्द्र पर आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल खरीद केन्द्र की टीम संबंधित गांव में पहुंचकर किसानों से सीधे गेहूं खरीदेगी। जिले में गेहूं खरीद के लिए इस बार 35 क्रय केन्द्र खोले गए है। जिनमें खाद्य विभाग सात, पीसीएफ 27 क्रय व एफसीआई का एक केन्द्र शामिल है। इसके अलावा तीन मोबाइल केन्द्र भी संचालित किए गए है। पिछले 30 मार्च से सभी केन्द्र खुल चुके है। आगामी 15 जून तक खरीद की जानी है। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रोजाना केन्द्र खुलेंगे। इस बार किसानों से 2585 रुपये प्रति कुंतल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। पिछले साल के सापेक्ष इस वर्ष रेट मे...