नई दिल्ली, जुलाई 21 -- UPI New Service: आने वाले समय में बिना इंटरनेट के भी महज टैप करके यूपीआई से पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा। भारत इस दिशा में तेजी के साथ काम कर रहा है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार एक ऐसी नई सुविधा को विकसित किया जा रहा है जो मर्चेंट के पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनल पर बिना दोनों डिवाइस में इंटरनेट के ना होने पर भी पैसा ट्रांसफर हो जाए। यह भी पढ़ें- 8% उछला पावर सेक्टर का यह स्टॉक, कीमत 20 रुपये से भी कम2000 रुपये तक हो सकेगा पैसा ट्रांसफर रिपोर्ट के अनुसार नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से PoS डिवाइस को सर्टिफिकेट देना शुरू किया जा सकता है। इस प्रस्तावित सिस्टम में नियर फील्ड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी के उपयोग की संभावना है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से मात्र टैप करने पर ही पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। रिपोर्ट के अनुसा...