नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क के नए शोरूम में हुई करीब 15 करोड़ रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक करीब 5 किलो सोने और हीरे के गहने बरामद किए हैं। हालांकि, इस लूट का मुख्य आरोपी और यूट्यूबर निशांत अभी भी फरार है। पुलिस ने उसके पिता सुरेश और गर्लफ्रेंड मीनाक्षी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले मदुरै बाईपास रोड पर स्थित तनिष्क शोरूम में एक नकाबपोश लुटेरा घुसा था। वह रात के समय शोरूम से करीब 15 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के गहने लेकर फरार हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।टैटू ने खोली पोल इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य आरोपी निशांत के शरीर पर बना टैटू इस मामले में अहम सुराग साबित हुआ। इसी की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। ...