आरा, मार्च 31 -- आरा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टेम्पो यूनियन के आह्वान पर टेम्पो चालक आज बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के कारण शहर में टेम्पो व ई-रिक्शा नहीं चलेगा। हड़ताल के समर्थन में टेम्पो चालक यूनियन के सचिव किरण प्रसाद के नेतृत्व में शहर में प्रचार किया गया और नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। मौके पर यूनियन के सचिव ने कहा कि नगर निगम के मनमाने ढंग से टैक्स वसूली के खिलाफ हड़ताल कर डीएम के समक्ष धरना दिया जायेगा। साथ ही सभी टेम्पो व ई-रिक्शा चालकों से आह्वान किया कि वे आंदोलन में शामिल हो। हड़ताल के समर्थन में स्टेशन परिसर, गोपाली चौक, बस स्टैंड, धरहरा, गांगी, पुरानी पुलिस लाइन सहित शहर के सभी चौक- चौराहे पर प्रचार व नुक्कड़ सभा किया गया। वहीं भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नगर निगम टेम्पो चालकों से टैक्स वसूली मामले...