नई दिल्ली, जुलाई 4 -- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर और बेस्ट-सेलिंग इलेक्ट्रिक गाड़ी 'MG Windsor EV' की कीमतों में 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। भारतीय मार्केट में कंपनी की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों का योगदान 75 पर्सेंट से अधिक है। इसमें विंडसर ईवी सबसे बड़ी वॉल्यूम जनरेटर रही है। बता दें कि मई, 2026 में यह देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी थी। बढ़ी हुई नई कीमतें जुलाई, 2026 से लागू हैं। इस नई बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह बढ़ती उत्पादन लागत को माना जा रहा है।बेस वैरिएंट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कंपनी ने विंडसर ईवी के सभी पांच वैरिएंट्स की कीमतों में इजाफा किया है। पर्सेंट के मामले में यह बढ़ोतरी 2.15 से लेकर 4.26 पर्सेंट तक की गई है। सबसे बड़ी बढ़ोतरी इसके बे...