नई दिल्ली, जुलाई 6 -- मारुति सुजुकी जुलाई, 2026 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर एंट्री-लेवल कार ऑल्टो के10 के स्पेशल टैक्सी वैरिएंट टूर एच1 (Tour H1) पर बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान ग्राहक मारुति सुजुकी टूर एच1 पर अधिकतम 50,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। इस शानदार ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस और दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है कार की डिजाइन मारुति सुजुकी टूर एच1 के बाहरी हिस्से में हैलोजन हेडलाइट्स, बॉडी-कलर बंपर और स्टील व्हील्स मिलते हैं। यह इसे सिटी ट्रैफिक में आसानी से चलाने लायक बनाते हैं। कमर्शियल इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसके केबिन को काफी स्पेसियस ...