नई दिल्ली, मार्च 17 -- अगले कुछ दिनों में सस्ता 5G फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए झटका देने वाली खबर है। मार्केट की दो बड़ी कंपनियों, iQOO और Vivo ने अपने बजट 5G स्मार्टफोन्स के दाम चुपके से बढ़ा दिए हैं। इनमें Vivo T4 Lite 5G और iQOO Z10 Lite 5G शामिल हैं। इन कंपनियों ने अपने दोनों फोन्स के हर वैरिएंट को महंगा कर दिया है। नई कीमतें सोमवार यानी 16 मार्च, 2026 से लागू भी हो चुकी हैं। बता दें कि अब आपको इन फोन्स के लिए पहले के मुकाबले करीब 2,000 रुपये तक ज्यादा देने होंगे। हालांकि, कीमतें बढ़ने की वजह नहीं बताई गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।जानिए वैरिएंट वाइज बढ़ोतरी बता दें कि Vivo T4 Lite 5G के 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत पहले 10,999 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 12,999 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 4GB + 128GB मॉडल की पुरानी...