नई दिल्ली, जून 7 -- अपनी बड़ी फैमिली के लिए नई एमपीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एमपीवी इनविक्टो पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) खरीदने पर अधिकतम 2.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी इनविक्टो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।लुक और डिजाइन की बात मारुति इनविक्टो देखने में एकदम तगड़ी और 'रॉयल' लगती है। इसे देखकर ही समझ आ जाता है कि यह मारुति की अब तक की सबसे महंगी और प्रीमियम गाड़ी है। इसका अगला हिस्सा काफी चौड़ा है और ...