नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। टाटा मोटर्स भी अपनी बिक्री को बढ़ाने अप्रैल, 2026 के दौरान अपने अलग-अलग इलेक्ट्रिक मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ग्राहक इस दौरान पंच ईवी खरीदने पर अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- नई फॉर्च्यूनर से लेकर अर्टिगा फेसलिफ्ट तक, आ रहीं ये जबर्दस्त 7 सीटर400 किमी से ज्यादा है रेंज टाटा पंच EV में 2 बैटरी पैक दिया गया है। पहला 25 kWh की बैटरी से लैस है जो 82bhp की अधिकतम पावर और 114Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 35 kWh की बैटरी...