नई दिल्ली, जून 22 -- West Bengal DA Hike 2026: शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली बंगाल सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों का डीए एक झटके में ही 20 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य में सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़कर 38 प्रतिशत पहुंच गया है। बता दें, आज सोमवार को राज्य की नई सरकार की तरफ से पहला बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री स्वप्न दास गुप्ता ने डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया है। राज्य के इतिहास में पहली बार एक झटके में इतना डीए बढ़ाया गया है। यह भी पढ़ें- सोने की कीमतों में उछाल, आज चांदी का भी बढ़ा है दाम1 अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए राज्य कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ डीए 1 अक्टूबर से मिलेगा। यानी अब उनकी सैलरी में महंगाई भत्ता का हिस्सा 1 अक्टूबर से 38 प्रतिशत हो जाएगा। बता दें,...