नई दिल्ली, जून 19 -- अगर आप राइडिंग के शौकीन हैं और अगले कुछ दिनों में नई बाइक्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कावासाकी अपनी सबसे पॉपुलर सुपरबाइक निंजा जेडएक्स-10आर (Kawasaki Ninja ZX-10R) पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान इस बाइक को खरीदने पर अधिकतम 2.89 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक एक बार अपने नजदीकी डीलरशिप से जरूर संपर्क कर लें। आइए सीधे जानते इस बाइक की डिजाइन, फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में जानते हैं।कुछ ऐसी दिखती है बाइक कावासाकी निंजा जेडएक्स-10आर दुनिया की सबसे मशहूर और खतरनाक दिखने वाली सुपरबाइक्स में से एक है। इसके डिजाइन की बात करें तो यह सड़क पर चलत...