एक जून से लगेंगे स्वास्थ्य जांच शिविर
चम्पावत, मई 25 -- सतीश जोशी, चम्पावत। लोहाघाट ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में एक जून से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। शिविर में ग्रामीणों की खून, शुगर जांच और एक्सरे समेत अन्य बीमारियों का उपचार किया जाएगा। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि एक जून को भुमलाई में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। दो जून को कुलाली व पुंडिल, तीन को पाटन-पाटनी, चार को डनगांव, पांच को खूना मलक, कफलेख व खूना, छह को कोलीढेक, सात को एबट माउंट, आठ को खैसकांडे में शिविर लगेगा। यह भी पढ़ें- गुठनी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.