रायबरेली, मई 30 -- रायबरेली,संवाददाता। विश्व योग दिवस को जन-जागरण और स्वास्थ्य चेतना के महापर्व के रूप में मनाने के लिए मातृभूमि सेवा मिशन इकाई की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शहर के सिविल लाइन स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी पांच दिवसीय योग महोत्सव को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने की रणनीति तैयार की गई। इकाई अध्यक्ष रामराज गिरी की अध्यक्षता में लगभग डेढ़ घंटे तक चली बैठक में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 18 से 22 जून तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय योग महोत्सव के माध्यम से जिले में योग, स्वास्थ्य, सेवा और अध्यात्म का व्यापक संदेश प्रसारित किया जाएगा। विश्व योग दिवस का यह आयोजन उसी सेवा-संकल्प का विस्तार होगा। बैठक में आगाम...