सीतामढ़ी, मई 21 -- सीतामढ़ी। "भूमि बचाओ-जीवन बचाओ,जान दे देंगे-भूमि नही देंगे" के जोरदार नारों के साथ सीतामढी सेटेलाइट सीटी बनाने के लिए बिहार सरकार द्वारा किसान-मजदूरों की जमीन छीनने व जमीन की रजिस्ट्री लॉक किये जाने के खिलाफ जोरदार आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया। इस बाबत उत्क्रमित हाई स्कूल पुनौरा के प्रांगण मे विभिन्न प्रभावित गांवों के सैकड़ों किसान-मजदूरों व महिलाओं ने पुनौरा के पूर्व सरपंच संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में महापंचायत हुई।जिसका संचालन किशोरी हाथी ने किया। जिसमें किसान-मजदूर महापंचायत के माध्यम से सरकार द्वारा भूमि छीनने संबंधी अधिसूचना के खिलाफ एक जून को समाहरणालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि भूमि लोगों की रोजी- रोटी व जीवन का आधार है हम जान दे देंगे पर भूमि कदापि नही देंगे।उपस...