गोरखपुर, जून 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेश सरकार के निर्देश पर एक जुलाई से स्कूल बसों की विशेष जांच शुरू होगी। अभियान के तहत बसों की फिटनेस, परमिट एवं सुरक्षा मानकों की गहन पड़ताल की जाएगी। गोरखपुर में परिवहन विभाग ने पहले ही 277 ऐसे स्कूली वाहनों की पहचान की है, जिनमें 153 की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, जबकि 124 वाहन बिना वैध परमिट के हैं। विभाग ने संबंधित विद्यालयों को तत्काल फिटनेस प्रमाणपत्र एवं परमिट का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि जांच के दौरान बिना फिटनेस या परमिट के वाहन संचालित मिलने पर वाहन स्वामी और विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, एफआईआर तथा विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति भी की जा सकती है। यह भी पढ़ें- बगैर फिटनेस स्कूली वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा, कल से खुलेंगे जिले भर के ...