एक जुलाई से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, लापरवाहों पर गिरेगी गाज
एटा, जून 27 -- जिले की सभी 569 ग्राम पंचायतों में आगामी एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होने जा रहा है। इसे पूरी गंभीरता और रोस्टर के तहत चलाया जाएगा। डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायतों को निर्देश जारी कर दिए हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रत्येक ग्राम पंचायत में एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिवों की देखरेख में सफाई कर्मचारियों की विशेष टीमों के माध्यम से चलाया जाएगा। यह टीमें गांव-गांव नालियों की सफाई, जलभराव वाले स्थानों को दुरुस्त करने और झाड़ियों की कटाई-छंटाई का काम करेंगी। डीपीआरओ ने निर्देश दिए हैं कि सफाईकर्मियों की उपस्थिति और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि कोई भी गांव अभियान से अछूता न रहे। यह भी पढ़ें- विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा, विभागीय समन्वय व स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.