कानपुर, जून 21 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यू (यूएचवी) प्रकोष्ठ की ओर से एक से आठ जुलाई के बीच एआईसीटीई अनुमोदित आठ दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शिक्षकों में मानवीय मूल्यों, नैतिकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं समग्र शिक्षा की अवधारणा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. नेहा शुक्ला ने बताया कि इसमें विश्वविद्यालय एवं विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...