मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एक जुलाई से बिना ई-केवाईसी एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। यह पीएम उज्ज्वला योजना के साथ अन्य उपभोक्ताओं पर भी लागू होगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नए निर्देशों के अनुसार पीएम उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) व डीबीटीएल (पहल) योजना के तहत आने वाले ऐसे उपभोक्ता, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है, उन्हें 30 जून तक इसे पूरा करना होगा। यह भी पढ़ें- एक जुलाई से बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगी एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडीई-केवाईसी की अनिवार्यता बताया गया है कि 30 जून तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर सब्सिडी रोकी या स्थायी रूप से समाप्त कर दी जाएगी। 30 जून के बाद ई-केवाईसी कराने के बाद से केवल भविष्य की रिफिलों पर ही सब्सिडी मिलेगी। ई-केवाइसी नहीं होन...