बागेश्वर, जून 22 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कपकोट विकासखंड की ग्राम पंचायत वाछम के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह दानू ने जिलाधिकारी को स्मरण पत्र भेजकर क्षेत्र की लंबित मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग दोहराई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक जुलाई तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। ग्राम प्रधान ने बताया कि नौ अप्रैल को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। इनमें विद्यालयों के उच्चीकरण, रिखाड़ी-वाछम-सरनी से जातोली मोटर मार्ग निर्माण, सुंदरढूंगा ट्रैक मार्ग पर चट्टान कटिंग, जातोली में संचार सुविधा (वी-सैट) उपलब्ध कराने, स्टील गार्डर पुल निर्माण तथा मिनी बैंक की स्थापना प्रमुख मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में स्पष्ट किया गया था कि यद...