गाजीपुर, जून 24 -- गाजीपुर। "एक जिला एक व्यंजन" कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय के समक्ष गाजीपुर की प्रसिद्ध गुड़ की टिकरी और मठरी का स्वाद प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन गाजीपुर की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने गाजीपुर में निर्मित इन पारंपरिक व्यंजनों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कारीगरों और उद्योगों को प्रोत्साहन देते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धनंजय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बशिष्ठ यादव, अरविंद गुप्ता, संजीव राय, विनय सिंह और सुधीर राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि इन उत्पादों को 27 जून को एमएसएमइ दिवस के अवसर पर भी प्रस्तुत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...