नोएडा, दिसम्बर 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-33 स्थित सहायक संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में एक जनवरी से व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच नहीं होगी। वाहन मालिकों को निजी स्वचलित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) में वाहन की फिटनेस जांच करानी होगी। परिवहन विभाग के अनुसार एक हफ्ते में दादरी में स्वचलित परीक्षा स्टेशन शुरू होने की संभावना है। परिवहन विभाग में हर माह औसतन दो हजार से अधिक व्यावसायिक वाहन फिटनेस जांच के लिए पहुंचते हैं। नए साल से इन वाहनों की फिटनेस जांच निजी स्वचलित परीक्षण स्टेशन में होगी। इससे पहले स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया भी निजी केंद्रों को दी जा चुकी है। परिवहन विभाग के मोटर वाहन निरीक्षक संजय राय ने कहा कि जिले में दो स्वचलित परीक्षण स्टेशन शुरू होने हैं। इसमें ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित प्रणाम बिल्डर्स ...