रांची, जनवरी 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हुंडरू फॉल में रविवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक जनवरी की तुलना में पर्यटकों की संख्या दोगुनी थी। पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से पर्यटक घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पर्यटकों की भीड़ को संभालने में सुरक्षा में तैनात पयटनकर्मियों के पसीने छूट गए। पिकनिक मनाने के लिए जगह कम पड़ गई। झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि पहली जनवरी को लगभग 15 से 20 हजार पर्यटक यहां पहुंचे थे। रविवार को लगभग 30 हजार पर्यटक यहां पहुंचे थे। इधर, जोन्हा और सीता फॉल में भी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जोन्हा फॉल के प्रभारी राजेंद्र महतो और सीता फॉल के प्रभारी सोहन बेक ने बताया कि एक जनवरी की तुलना में दोगुने पर्यटक यहां पहुंचे थे। हालांकि कोई अप्रिय घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.