बहराइच, फरवरी 17 -- बहराइच। मुख्यमंत्री के लोकप्रिय योजना एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) का मंगलवार को नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सुधा टेकड़ीवाल ने शुभारंभ किया। योजना का सेंटर नाजिरपुरा में निदा जावेद चला रही हैं। जिला उद्योग केन्द्र अधिकारी केशवराम वर्मा ने योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर डॉ.मोहिनी गोयल, अस्तित्व सिंह, आफताब, रूही, कविता, पूनम, उमा, अली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...