बिजनौर, अप्रैल 9 -- डा. शोभिता ने कहा, तनाव एक संकेत है, जो हमारी सोच, भावनाओं और जीवनशैली से जुड़ा होता है। उन्होंने तुलना, सोशल मीडिया, भविष्य की चिंता और स्वयं पर अत्यधिक दबाव को तनाव के प्रमुख कारण बताते हुए इसे 'एक छिपा हुआ दुश्मन' बताया। डा. शोभिता अग्रवाल, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, मेडिकल कालेज बिजनौर एवं प्रमाणित इमोशनल हीलिंग व माइंडसेट कोच वर्धमान कालेज में 'भावनात्मक संतुलन एवं तनाव प्रबंधन' विषय पर अतिथि व्याख्यान में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वाधान में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. शोभिता ने भावनाओं को दबाने के बजाय स्वीकार करने, वर्तमान क्षण में जीने तथा अपने विचारों को सही दिशा देने का महत्व समझाया। अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शशि प्रभा ने की। ...