हमीरपुर, मार्च 12 -- राठ। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के अंतिम दिन गुरुवार को 16 लोगों की निगरानी में एक छात्र ने कंप्यूटर विषय का पेपर दिया है। श्री मां शारदा बालिका मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के आखिरी दिन पहली पाली में बीकेडी चिल्ली के इंटरमीडिएट के छात्र कृष्ण कुमार ने कंप्यूटर विषय का पेपर दिया है। एकमात्र छात्र की निगरानी के लिए 12 शिक्षक-शिक्षिकाएं और चार कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए। निर्धारित समय पर छात्र कृष्ण कुमार ने पेपर हल किया। दूसरी पाली में संस्कृत विषय के लिए आठ परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने बताया परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...