मोतिहारी, जनवरी 29 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से एक छात्रा सहित दो युवतियों का अपहरण हुआ है। दोनों अग़वा लड़कियों के परिजन थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करायी है। छात्रा अपहरण मामले मे उसके पिता ने कहा है कि उनकी पुत्री अरेराज एक कॉलेज में पढ़ने गयी। जहां से देर शाम मे वह वापस नहीं लौटी। खोजबीन में मालूम हुआ कि घीवाढार पंचायत के वार्ड तीन स्थित घीवाढार मौजे गाँव के सुभाष कुमार, बद्री साह, सुभाष कुमार की माँ, ढोढा साह, रीता देवी सहित छह लोगों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...