एक चौथाई बुजुर्गों को भी आयुष्मान नहीं बना सके आगरा-बाराबंकी समेत प्रदेश के 16 जिले
बरेली, अगस्त 7 -- बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने का काम कई जिलों में पिछड़ गया है। बाराबंकी-आगरा समेत 16 जनपदों में तो 25 प्रतिशत बुजुर्गों का भी आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है। इस सुस्त प्रगति पर शासन और योजना की कार्यदायी संस्था साचिज ने नाराजगी जताई है। अब 14 अगस्त तक प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र बुजुर्गों के कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा में सबसे खराब स्थिति बाराबंकी की मिली है। इस जिले में पात्र बुजुर्गों में केवल 14 प्रतिशत के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। बलिया में 15 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 16 प्रतिशत और कुशीनगर में 19 प्रतिशत कार्ड बनाए गए हैं। आगरा में यह आंकड़ा 21 प्रतिशत है, जबकि प्रयागराज, बहराइच और झा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.