नई दिल्ली, जून 3 -- गरमा-गरम पकौड़े हों, पराठे हों या फिर साधारण दाल-चावल, धनिया-पुदीना की चटनी हर खाने का स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन कई बार घर में बनी चटनी वैसा स्वाद नहीं दे पाती जैसा किसी ढाबे या रेस्तरां की चटनी में महसूस होता है। ऐसे में लोग नए मसाले या अलग सामग्री जोड़ने की कोशिश करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि स्वाद में बड़ा बदलाव लाने के लिए किसी महंगी या खास चीज की जरूरत नहीं होती। रसोई में मौजूद एक साधारण मसाला आपकी चटनी को बिल्कुल नया स्वाद दे सकता है। यह ना सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि खुशबू और पाचन के लिहाज से भी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं इस छोटे से रसोई रहस्य के बारे में।चटनी में थोड़ा-सा जीरा क्यों डालना चाहिए? धनिया और पुदीना स्वाद में ताजगी लाते हैं, लेकिन जीरा चटनी को गहराई और संतुलन देता है। जीरे में ऐसे तत्व प...