बांका, जून 3 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। जेठ माह में प्रचंड गर्मी चरम पर है। जिसमें जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं पेयजल से बंचित ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें बिरनौधा पंचायत के वार्ड संख्या 9 बटेश्वर नगर गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पेयजल से बंचित ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की महत्वपूर्ण नल - जल - योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। गांव में पीएचईडी विभाग का एक चापानल पर दर्जनों घरों के सैंकड़ों व हजारों लोग निर्भर है। पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- नल-जल योजना का लाभ नहीं मिलने से एक चापाकल पर निर्भर सैकड़ों लोग सुबह होते ही सरकारी चापानल पर पानी के लिए लोग कतारबद्ध लगे रहते हैं। बताया कि गांव में करीब छह माह पूर्व मिनी ज...