नई दिल्ली, फरवरी 28 -- समोसा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ज्यादातर भारतीय लोग शाम की भूख को शांत करने के लिए समोसा खाते हैं। यही वजह है कि आपको हर गली-नुक्कड़ पर एक न एक समोसे की दुकान मिल जाएगी। ये टेस्टी स्नैक आलू और मटर की मसालेदार फिलिंग के साथ तैयार किया जाता है। इसकी बाहरी परत मैदा की होती है। समोसा को डीपफ्राई करके तैयार किया जाता है, इसलिए इसे एक अनहेल्दी स्नैक भी माना जाता है। खासतौर से बाजार में मिलने वाले समोसे को बार-बार इस्तेमाल हो चुके तेल में फ्राई किया जाता है। इस तरह के तेल को हार्ट के लिए अनहेल्दी माना जाता है। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप इस स्नैक को घर पर तैयार करें। अगर आपके पास एयर फ्रायर है तो आप इसे एक चम्मच घी का इस्तेमाल करके भी बना सकते हैं। सीखिए, एयरफ्रायर में समोसे बनाने का तरीका। यह भी पढ़ें- कांज...