एक घर से लाखों के जेवर दूसरे घर में घुसने के बाद असफल हुए चोर
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- घर के पीछे से छत पर चढ़े चोर अंदर घुसे। आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर लाखों के जेवर समेट लिया। इसके बाद पड़ोसी घर की छत वाले कमरे का ताला तोड़कर कमरे में घुसे। लेकिन घर के अंदर सो रहे लोगों की वजह से नीचे नहीं आए और लौट गए। सुबह जानकारी होने पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पूरे बाचन (लकुरी) निवासी कालिका प्रसाद पांडेय के घर के लोग गर्मी की वजह से बाहर सो रहे थे। घर के अंदर कोई नहीं था। गुरुवार रात चोर पीछे से खिड़की के बारजे से छत पर चढ़े। यह भी पढ़ें- खगड़िया : चोरों ने दो घरों में की 30 हजार नकदी सहित जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस इसके बाद छत से जीने से घर के अंदर आ गए। चोरों ने मनमानी आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर लाखों के जेवर समेटा और छत के ही रास्ते बाहर निकल गए। इसके बाद पड़ोसी राजेन्द्र पांडेय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.