रायपुर, नवम्बर 25 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच में खुलासा हुआ है कि परिवार के मुखिया साजिद अली ने ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या की थी। जांच में सट्टे के कारोबार में नुकसान और आर्थिक तंगी को घटना की प्रमुख वजह बताया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार साजिद गोलबाजार और डगनिया इलाके में मोबाइल के जरिए सट्टा खिलाता था। इस कारोबार में लगातार नुकसान होने और बाद में कारोबार बंद होने से उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, वित्त मंत्री ने SIR के खिलाफ प्रस्ताव पेशपांच सालों में 70 लाख का लेनदेन एसआईटी ने जांच के दौरान सा...