श्रावस्ती, फरवरी 23 -- श्रावस्ती, संवाददाता। चोर एक को निशाना बनाते हुए अंदर घुस गए। जहां कमरे में लगे तालों को काट दिया। इसके बाद नकदी व सोने जांची के जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा स्थित मोहल्ला नई बाजार निवासी पंकज कुमार श्रीवास्तव रविवार को परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने बहराइच गए थे। घर पर कोई नहीं था और ताला लगा था। देर शाम को चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और तीन कमरों में लगा ताला तोड़ दिया। साथ ही एक कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़ दिया। इसके बाद छह हजार नकदी, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, छह जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी की पायजेब समेत लाखों का सामान समेट कर फरार हो गए। देर रात करीब 12 बजे पंकज जब वापस घर लौटे तो पीछे का दरवाजा टूटा व कमरों में सामान बिखरा मिला। तब उन्...