हाजीपुर, फरवरी 7 -- लालगंज,संवाद सूत्र। शुक्रवार की देर रात लालगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में अलग-अलग तीन जगहों पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। पर एक जगह रौदीपोखर गांव में चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल रहा,वहीं नामीडीह गांव दो घरों में गृहस्वामी के जग जाने के कारण चोर भाग चला। शुक्रवार की देर रात लालगंज थाना क्षेत्र के रौदीपोखर गांव में चोरों ने होमगार्ड के जवान मनोज सिंह के घर के पीछे का ताला काटकर घर में घुसा। आलमारी को तोड़कर उसमें रखा सोने चांदी का गहना और नकद करीब तीन लाख रुपया चोरी कर ले गया। शनिवार की सुबह जब होमगार्ड के जवान मनोज सिंह की पत्नी संगीता देवी और पुत्र सत्यम का नींद खुला तो घर में बिखरा पड़ा सामान देखते ही अचंभित हो गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुटे। घटना की सूचना मिलने पर लालगंज थाना...