नोएडा, जनवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर अल्फा-2 के एक घर में दूषित पेयजल की आपूर्ति हुई। पेयजल के साथ सीवर का गंदा पानी मिलकर आया। सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से इसकी शिकायत प्राधिकरण में की गई। हालांकि, प्राधिकरण के अधिकारी का दावा है कि यह वीडियो पुराना है। फिर भी जांच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सेक्टर अल्फा-2 के मकान संख्या एफ-270 में मंगलवार को दूषित पेयजल की आपूर्ति की गई। शिकायत है कि सीवर का पानी मिलकर आया। एफ ब्लॉक में रहने वाले शक्ति प्रताप ने बताया कि उनके परिवार में पेट दर्द, उल्टी और संक्रमण की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। यह समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है। बोतलबंद पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वहीं, इस मामले में प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक जल विनोद कुमार शर्मा कहना है कि मौके पर जाकर इसक...