बाराबंकी, जुलाई 27 -- टिकैतनगर, संवाददाता। सरयू नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान के पास पहुंच गया। पानी लाल निशान से सिर्फ एक सेमी. दूर है। नदी के जलस्तर में हो रहे उतार चढ़ाव के चलते कटान और तेज हो गई। पूरेडलई ब्लॉक क्षेत्र के गुनौली गांव में एक मकान नदी में देखते ही देखते समा गया, जबकि दूसरे एकदम मुहाने पर पहंुच गया है। खेत भी कट रहे हैं। ग्रामीणों की मदद से बाढ़ पीड़िता बचा हुआ मलबा हटा रही है, जो मकान कटान के मुहाने पर उसे खाली करा दिया गया। ऐसे ही कटान होती रही तो रात में दूसरा मकान कभी भी नदी की धारा में समा सकता है। यह भी पढ़ें- Siwan News गुठनी: सरयू नदी का जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंचा सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 13 सेमी. नीचे पहुंचा ही था कि रविवार को नेपाल के गिरिजा बैराज से छोड़ा गया ढाई लाख क्यूसेक पानी जिले में प्...