चाईबासा, अप्रैल 15 -- चाईबासा, संवाददाता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर चाईबासा के गाड़ीखाना क्षेत्र में एक सराहनीय एवं नई पहल की गई। वार्ड पार्षद चंदू कारवा तथा उनके सहयोगियों ओमकार कारवा, महादेव कारवा, कन्हैया कारवा, जगरनाथ कारवा और आनंद प्रियदर्शी के नेतृत्व में सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना की गई। इसका नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय गाड़ीखाना चाईबासा रखा गया। इस मौके पर देश में लाइब्रेरीमैन के नाम से विख्यात संजय कच्छप, समाजसेवी लालू कुजूर, विकास झा व रवींद्र कारवा उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि गाड़ीखाना जैसे पिछड़े क्षेत्र में पुस्तकालय की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल शिक्षा को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- मसकल फाउंडेशन व यूथ क्लब ने म...