नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- अमेरिका के साथ इस्लामाबाद वार्ता की अगुआई करने वाले ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक घंटे में सात झूठ बोले। उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जी दावों से कोई फायदा नहीं होने वाला है। ना तो इससे अमेरिका युद्ध जीतेगा और ना ही बातचीत से कोई हल निकलेगा। उन्होंने यह साफ नहीं किया कि ट्रंप के किन बयानों की बात कर रहे हैं। इतना जरूर है कि डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान यूरेनियम के भंडार उसे सौंपने को तैयार है। जिस दावे को ईरान के विदेश मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया। गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भरमाने और प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इसका असर ईरान के लोगों पर पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका नाकेबंदी जारी रखता ...