बरेली, अप्रैल 29 -- अप्रैल में पड़ रही भीषण गर्मी ने बिजली की डिमांड बढ़ा दी है। तेजी से बढ़ी मांग को बिजली का आधारभूत ढ़ांचा संभाल नहीं पा रहा है और फीडरों के साथ ट्रांसफार्मरों की ट्रिपिंग बढ़ गई है। शहरी क्षेत्र के तमाम फीडरों पर उपभोक्ताओं को सुबह से लेकर देर रात तक एक घंटे भी लगातार बिजली नहीं मिल पा रही है। रात में बिजली की आंख-मिचौली बेहद परेशान कर रही है। वहीं शहर में हो रहे फॉल्ट को तलाशने में विभाग के पसीने छूट रहे हैं। बिजली निगम को स्मार्ट सिटी में मिली 50 लाख से अधिक की फॉल्ट लोकेटर मशीन रामपुर गार्डन स्थित बिजली उपकेंद्र में खड़े-खड़े जंग खा रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, एफसीआई उपकेंद्र में एसएसओ को पीटा, मोबाइल तोड़ा वहीं निगम के अधिकारी, कर्मचारी निजी ठेकेदारों की मशीनों के सहारे भूमिगत फॉल...