काशीपुर, मार्च 10 -- काशीपुर, संवाददाता। अतिरिक्त पार्किंग शुल्क परिचालकों से वसूलने के विरोध में परिचालकों ने मंगलवार तड़के बसों का संचालन ठप कर दिया। सूचना पर काशीपुर और रामनगर के एआरएम रोडवेज डिपो पहुंचे और बामुश्किल कर्मचारियों को समझाया। जिसके बाद एक घंटे की देरी से बसों का संचालन शुरू हो सका। काशीपुर डिपो में मंगलवार सुबह पांच बजे रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन कर संचालन बंद कर दिया। रोडवेज कर्मियों का आरोप था कि दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर जाम लगने की वजह से अतिरिक्त पार्किंग शुल्क देना पड़ता है। अतिरिक्त पार्किंग शुल्क डिपो प्रशासन परिचालकों से वसूल कर रहा है। दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे के काउंटर पर बस लगाने के लिए डिपो को 590 रुपये पार्किंग शुल्क देना होता है। यह 590 रुपये मात्र 25 मिनट के लिए होते हैं। 25 मिनट से ज्यादा समय...