सीवान, जून 26 -- एक घंटे के भीतर तीन सड़क हादसे, वृद्ध, बैंककर्मी व बच्ची गंभीर रूप से घायल बड़हरिया। थाना क्षेत्र के अलग अलग में एक घंटे के भीतर हुए तीन सड़क हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में एक वृद्ध, एक बैंककर्मी और एक आठ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया।

पहली घटना पहली घटना बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग पर राम जानकी मठ के समीप आरा मशीन के सामने हुई। मुर्गियां टोला निवासी स्व. वाहिद खान के 57 वर्षीय पुत्र जुल्फिकार अली उर्फ भूतेली खान चाय पीकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उ...