सीतापुर, मार्च 18 -- सीतापुर, संवाददाता। गर्मी में मौसम में बिजली संकट का सिलिसिला शुरू हो गया है। जिससे अभी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ट्रिपिंग भी शुरू हो गई है। पिछले दो दिन से मोहल्ला शेख सरायं में बिजली बार-बार आ-जा रही है। जिससे बिजली उपकरण खराब होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, शहर के मोहल्ला विजयलयक्षमी नगर में आए दिन शाम या दोपहर के समय बिजली गुल हो जाती है। जिससे कार्यालयों का कामकाज बाधित होता है। बुधवार को भी आर्य नगर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर दो बजे के बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एक घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद बिजली वापस आई। लोगों ने जानकारी कि तो पता चला कि विभाग की तरफ से मरम्मत कार्य के लिये शट डाउन लिया गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मीटर में न्यूट्रल लगाने के लिए श...