रुडकी, मई 8 -- कलियर, संवाददाता। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक गैंगस्टर भी शामिल है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दरगाह साबिर पाक में चेकिंग अभियान के दौरान कई लोग झुंड बनाकर खड़े थे। इससे यातायात बाधित हो रहा था। साथ ही जायरीनों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने कार्रवाई कर सतीश, जमील, मेहराज, चांद, शहीद, अशरफ, गुलफाम, साजिम, इसरार और सलमान सहित 25 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इन सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...