नई दिल्ली, जनवरी 4 -- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने के बड़े दावेदारों में शामिल थे। हालांकि, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी ने उनको नजरअंदाज कर दिया। ऐसे में शमी के पर्सनल कोच ने सिलेक्शन कमिटी पर सवाल खड़े किए हैं। उम्मीद थी कि मोहम्मद शमी को 2026 की पहली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जाएगा, लेकिन 15 सदस्यीय टीम से वे बाहर रहे। यहां तक कि विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने दमदार गेंदबाजी की। बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के 5 मैचों में मोहम्मद शमी ने 11 विकेट निकाले। बावजूद इसके वे टीम में नहीं हैं। सिलेक्टर्स के फैसले पर बोलते हुए मोहम्मद शमी के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन सिद्दिकी ने सवाल उठाया कि यह अनुभवी ...